Latest
खुशहाली के लिए बदलाव जरूरी – अनुग्रह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर उत्तरी विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह ने सूबे की खुशहाली के लिए बदलाव को जरूरी बताया है। जार्जटाउन के मलिन बस्ती में लोगों से रायशुमारी में उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, डूबती अर्थव्यवस्था और चौपट कानून व्यवस्था से लोगों का जीना दूभर है । योगी और भाजपा के लोग अहंकार में डूबे है । कहा कि भाजपा का जाना तय है एवं कांग्रेस का आना तय है। उन्होंने अनेक इलाकों में जनसंपर्क किया। शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन,पूर्व पार्षद राघवेंद्र सिंह राजू , सुभाष पांडेय,आर.के.गौतम ,अशोक सिंह, शादाब अहमद, राजू पाल, केशव पासी आदि थे । बाद में अनुग्रह पार्टी महासचिव भोले सिंह के यहाँ त्रयोदशी समारोह में शामिल हुए ।




