आगामी कार्य योजना को लेकर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई


अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में शिवकुटी, विश्वविद्यालय ,वेणी माधव, भारद्वाज, सिविल लाइन, मुट्ठीगंज, नैनी, प्रीतम नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौड, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ,विधायक हर्षवर्धन बाजपेई भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश कुमार रणजीत सिंह मुरारी लाल अग्रवाल डॉक्टर शैलेश पांडे कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी राजू पाठक बृजेश मिश्रा गिरिजेश मिश्रा अर्चना शुक्ला सुभाष चंद्र वैश्य राघवेंद्र कुशवाहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए एवं पार्टी की रीति नीति इतिहास उद्देश सिद्धांत एवं लक्ष्य को बताते हुए आगामी कार्य योजनाओं को लेकर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुट जाने को कहा ।मंडल की बैठकों में मुख्य रूप से किशोरी लाल जायसवाल अजय सिंह विजय श्रीवास्तव भरत निषाद दिलीप केसरवानी अनिल भट्ट ज्ञानेंद्र मिश्रा संजय कुशवाहा अजय अग्रहरि अनुपमा पांडे राजेश पाठक नीरज केसरवानी आलोक वैश्य एवं महानगर मंडल के सभी पदाधिकारी सभी पार्षद गण और कार्यकारिणी सदस्य गण उपस्थित रहे।



