इमाम हुसैन हज़रत अब्बास व हज़रत अली अकबर की यौमे विलादत पर सजी शायराना महफिल

- इमाम हुसैन हज़रत अब्बास व हज़रत अली अकबर की यौमे विलादत पर सजी शायराना महफिल*
- आ गए अब्बास ओ अकबर क़ासिमो ज़ैनब हुसैन!
- हो गई तय्यार पुरी करबला शाबान में!!
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जश्ने सब्रो वफा के उनवान पर हज़रत इमाम हुसैन हज़रत अब्बास और जनाबे क़ासिम की यौमे विलादत के मौक़े पर हँड़िया तहसील के मिया का पूरा गांव में मे शायराना महफिल का आयोजन किया गया।
जश्न की महफिल की शुरुआत मौलाना मोहम्मद अली गौहर के तिलावते कलाम पाक की आयतों से हुई।शफक़त अब्बास पाशा की निज़ामत (संचालन)मे दो दर्जन से अधिक शायरों ने महफिल को गुलज़ार बनाया।शायर रज़ी बिसौनवी ,डॉ क़मर आब्दी ,रुस्तम साबरी ,इरफान लखनवी ,जलाल फूलपूरी ,शहनशाह सोनवी ,कुमैल जाफर ,औन प्रतापगढ़ी ,मेंहदी अब्बास रिज़वी ,हैदर रज़ा कोरालवी ने एक से बढ़ कर एक अशआर पढ़ कर वाह वाही लूटी।
खतीबे अहलेबैत आली जनाब मौलाना सरफराज़ हुसैन रिज़वी साहब क़िबला ने जश्ने महफिल सब्रो वफा पर क़ुरान व हदीस की रौशनी मे तफसीली तक़रीर की महफ़िल में मुख्य रूप से रमीज नकवी दानिश नकवी शहज़ादे नकवी गुड्डू नसीम हाशमी इतरत नकवी अनीस अंसारी नूर हसन मोहम्मद फैसल आदि लोग उपस्थित रहे महफ़िल के आयोजक महताब नक़वी रमीज नकवी ने आए हुए सभी मेहमानो ,शायरों व आलिमेदीन का आभार जताया




