उच्चाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा, तस्वीरों में बाढ़-ए-प्रयागराज

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सोमवार को मण्डलायुक्त संजय गोयल, आईजी केपी सिंह, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री तथा डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने दारागंज, बघाड़ा और सलोरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
बाढ़ राहत केन्द्रों का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा बाढ़ राहत केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहने के भी दिए निर्देश
सभी अधिकारी दारागंज से एनडीआरएफ टीम के साथ नाव पर सवार होकर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गये और वहां के लोगो से स्थिति की जानकारी ली तथा लोगो को बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों में अवस्थापित होने के लिए कहा है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये और नावों से निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाये रखने को कहा। उच्चाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के बाद बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। कैण्ट हाईस्कूल तथा अन्य बाढ़ राहत केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत केन्द्रों पर मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था किये जाने तथा राहत केन्द्रों पर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों पर भोजन, पीने के पानी, प्रकाश, साफ-सफाई, दवाई तथा डस्टबिन रखे जाने के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बड़े हनुमान मंदिर गंगा में डूबा लेटे हुए हनुमान शयन कक्ष में गंगा के बीच में। (छाया अनुराग शुक्ला )

एनी बेसेंट स्कूल बघाड़ा क्षेत्र में घरों में पानी भरा ।( छाया अनुराग शुक्ला )

एनडीआरएफ के जवान द्वारा छोटा बघाड़ा में सुरक्षा के लिए तैनात। ( छाया अनुराग शुक्ला )

गौस नगर इलाके में यमुना का पानी घुसा लोग घर छोड़कर राहत शिविर गए। ( छाया अनुराग शुक्ला )

शहर की तराई इलाकों में भरे पानी लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा। ( छाया अनुराग शुक्ला )

राजापुर गंगा नगर इलाके में घरों में घुसा पानी लोग सामान सुरक्षित ले जाते हुए। ( छाया अनुराग शुक्ला )




