रिपुसूदन यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उच्च न्यायालय में अधिवक्ता एवं पूर्व छात्र नेता रिपुसूदन यादव को सपा अधिवक्ता सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से रिपुसूदन यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। झूंसी निवासी रिपुसूदन यादव पूर्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे हैं, छात्र संघ की बहाली के आंदोलन से लेकर कई बार संघर्ष में पुलिस की लाठियो के शिकार हुए और जेल भी गये। इनके मनोनयन पर सर्व डॉ निर्भय पटेल,सैयद मिन्हाजुद्दीन एडवोकेट, कृष्ण मूर्ति सिंह, सुशील यादव, रूप नाथ एडवोकेट, मो. अज्म, कमलेश रतन यादव,ओम विश्वकर्मा, संजय प्रजापति, ज्ञान सिंह, अरविन्द सरोज, फहीमुद्दीन, दीपक द्विवेदी, सरताज आलम, मुरली यादव, सोहन लाल, दिलीप श्रीवास्तव, संतोष उपाध्याय, जितेंद्र नायक, अरविन्द सिंह, संजय त्रिपाठी, प्रशांत चौधरी, उदय वीर आदिने बधाई दी है।




