Latest
महापौर ने नगर क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी का उदघाटन किया व गाडियो को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में किया रवाना

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रयागराज को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम प्रयागराज जोन-2 के मुट्ठीगंज भाग-1, मुट्ठीगंज-2 और नारायण सिंह नगर क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का उदघाटन किया तथा गाडियो को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद दीपेश यादव , पार्षद नेम यादव , पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता नामित पार्षद अनूप मिश्रा , जोनल अधिकारी मयंक यादव , लायंस प्राइवेट लिमिटेड जनरल मैनेजर मनोज मिश्रा,सफाई निरीक्षक अश्विनी वर्मा,समस्त कर्मचारीगण आदि लोग उपस्थित रहे ।



