कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए गलियों में निकले सिविल डिफेंस के वालंटियर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए गलियों में भी सिविल डिफेंस अपनी महत्वपुर्ण भूमिका निभा रही है।
सिविल डिफेंस सुरक्षा सिमिति के सभापति मोहन जी टंडन एवं पोस्ट वार्डन मनी मेहरा सेक्यार वार्डन अनुपम श्रीवास्तव सेक्टर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार दुबे एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मुकेश के साथ अतरसुइया, दरियाबाद, चौक की गलियों में आज निगरानी समिति के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता अभियान गलियों में छोटी छोटी जगहों पर भी चलाया गया और लोगो को ये बताया गया कि आप घर के बाहर भी खड़े हो तो वो जगह सार्वजनिक है।
वहाँ पर भी मास्क लगाना है और सोशल डिस्टनसिंग का पालन करना है। शासन प्रशासन पूर्ण रूप से इस महामारी को रोकने में दिन-रात निरंतर जागरूकता अभियान चला कर विन्रमता के साथ लोगो को समझाया जा रहा है सिविलडिफेंस के शरद श्रीवास्तव रिजर्व पोस्ट वार्डन, आशीष टंडन डिप्टी पोस्ट वार्डन, शुभम तिवारी ,गौरव बाजपेई सेक्टर वार्डन,अनुपम श्रीवास्तव सेक्टर वार्डन,दिवाकर सिंह सेक्टर वार्डन अनुपम तिपाठी, सृजन अग्रवाल आदि वार्डन निरंतर प्रेत्यक दिन शासन प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे है ।
अपराध निधक के चमन लाल, मनीज आदि लोगो का भी सहयोग मिल रहा है।



