Latest

तुझे खबर नहीं अब्बास की बहन हूँ मैं…..

( अनुराग शुक्ला ) लप्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माहे मोहर्रम की दूसरी तारीख को भी शहर के अनेको स्थान पर मजलिस मातम और ग़म मनाने का सिलसिला चला।इमाम हुसैन की शहादत का मार्मिक अन्दाज मे ओलमाओं ने ज़िक्र किया।इमामबाड़ा ज़व्वार हुसैन मे कलकत्ता से आए ज़ाकिरे अहलेबैत अरशद साहब ने मजलिस को खेताब किया।वहीं स्व अबरार हुसैन व मोजिज अब्बास के अजाखाने पर हुई अशरे की मजलिस को ज़ाकिरे अहलेबैत अनीस जायसी ने खिताब करते हुए कहा अपने किरदार से लोगों को मोहब्बत की चाशनी से ऐसा मुतासिर करो की दूशमन भी तुमसे खुश हो कर जाए।इमाम हुसैन के फर्श से कुछ सीख कर जाओ।यह ऐसी दर्सगाह है जहाँ से जहाँ इन्सानियत की सीख मिलती है।ज़ीरो रोड स्थित इमामबाड़ा डीप्यूटी ज़ाहिद हुसैन में मौलाना रज़ी हैदर व घंटा घर इमामबाड़ा सैय्यद मियाँ मे रज़ा अब्बास ज़ैदी ने मजलिस को खेताब किया।रौशन बाग़ मे नागरिक सुरक्षा पूर्व चीफ वार्डेन नासिर ज़ैदी के अज़ाखाने पर हुई मजलिस को ज़ाकिर ज़हीर अब्बास ने खेताब किया।कामरान रिज़वी ने सोज़ व सलाम पढ़ा।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के नौहाख्वान शादाब ज़मन,अस्करी अब्बास,शबीह अब्बास जाफरी,अखलाक रज़ा,ज़हीर अब्बास,यासिर ज़ैदी,कामरान,ऐजाज़,ज़ुल्फी,सोनू,अली,अकबर,शबीह आदि ने शायर तालिब इलाहाबादी व शायर ज़मीर भोपतपूरी का कलाम *बोलीं यह सानिये ज़हरा-तुझे खबर नहीं अब्बास की बहन हूँ मैं*
दूसरा नौहा:- *कहती थीं जनाज़े पे लैला अली अकबर!*
*हो माँ का सहारा मेरी दुनिया अली अकबर!!*
ग़मगीन नौहों पर अन्जुमन ग़ुन्चा ए कासिमया के सदस्यों की पुरज़ोर तरीके से मातम की सदाएँ गूँजने लगी।नौहे के मसायबी पंकितयों पर लोग सिसकियाँ ले कर गिरया ओ ज़ारी करते रहे।मजलिस मे नासिर ज़ैदी,खुशनूद रिज़वी,रिज़वाद हैदर जव्वादी, मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन सै०मो०अस्करी,फरीद रज़ा हसनैन अख्तर,हुसैन रज़ा फरमान रज़ा,ज़हीर अब्बास नक़वी,नजमुल हसन,बाशू भाई,महमूद,शीराज़,अली रज़ा रिज़वी,ज़ामिन हसन,फरमान रिज़वी,फुरक़ान रिज़वी आदि लोग शामिल रहे।

*इमामबाड़ा हुसैन अली खाँ दरियाबाद मे आज निकलेगा ग़ाज़ी अब्बास का अलम,ताबूत व ज़ुलजनाह*

माहे मोहर्रम की तीसरी शुक्रवार को रात १० बजे दरियाबाद स्थित इमामबाड़ा हुसैन अली खाँ मे अशरे की तीसरी मजलिस मे मर्सियाख्वानी व ज़िक्रे शोहदाए करबला के बाद शबीहे ताबूत,ग़ाज़ी अब्बास का अलम व ज़ुलजनाह की ज़ियारत कराई जाएगी।अन्जुमन हाशिमया के नौहाख्वान सफदर अब्बास डेज़ी पुरदर्द नौहा पढ़ेंगे।आयोजक ज़ौरेज़ हैदर ने उक्त सूचना देते हुए बताया की कोविड गाईड लाईन के नियमों का पालन करते हुए इमामबाड़े के अन्दर ही सभी कार्यक्रम सम्फन्न होंगे।मास्क व सैनिटाईज़र की व्यवस्था इमामबाड़े के गेट पर रहेगी।बिना मास्क के किसी को भी इमामबाड़े मे प्रवेश नहीं करने दिया जायगा।

Related Articles

Back to top button