Latest

बड़ा फैसला: नए वीसी की नियुक्ति तक नहीं कटेगी बिजली

इविवि के पांच हाॅस्टलों के अंतःवासियों को राहत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां की बिजली नए कुलपति की नियुक्ति तक नहीं कटेगी। विश्वविद्यालय पर 13.28 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इसमें इविवि के साथ ही पांच छात्रावास भी शामिल हैं। इसमें महिला छात्रावास, अमरनाथ झा, जेएन झा, डायमंड जुबली, सर सुंदरलाल हॉस्टल शामिल हैं।
सोमवार को इविवि प्रशासन को टैगोर टाउन उपकेंद्र के एसडीओ विजय तिवारी ने नोटिस जारी किया। साफ कहा कि तीन दिन में बकाया न जमा करने पर बिजली काट दी जाएगी। छात्रावासों के छात्रों ने कहा था कि जब वह छात्रावास की फीस जमा करते हैं तो बिजली के बिल का भुगतान क्यों नहीं किया गया। इविवि प्रशासन की गलती का खामियाजा वे क्यों भुगते? उधर, बिजली विभाग के अधिकारियों का सख्त रवैया देखकर इविवि प्रशासन ने टैगोर टाउन उपकेंद्र के एसडीओ से वार्ता की। कहा गया कि नए कुलपति की नियुक्ति के बाद ही बकाए का भुगतान हो सकता है। एसडीओ विजय तिवारी ने बताया कि नए कुलपति की नियुक्ति की मोहलत दी गई है।

Related Articles

Back to top button