Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेदेश

ठठेरी बाजार और नैनी बाजार में होली के तीसरे दिन जमकर खेली होली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। होली की अनूठी परंपरा आज भी निभाई जा रही है। यहां होली दो दिन तो पूरे जनपद में खेली जाती है। वहीं तीसरे दिन भी दो बाजारों में होली पर रंग चलता है।जो पुराने शहर के चौक स्थित ठठेरी बाजार और यमुनापार में नैनी बाजार है । आज रविवार को भी होली के रंग में लोग रंगे हैं।

रंग चल रहा है और पिचकारियों से एक-दूसरे पर रंग बरसाए जा रहे हैं। डीजे की धुन पर होलियारे डांस कर उत्‍साहित हैं। यही नहीं इस पुरानी परंपरा का आज भी ठठेरी बाजार और नैनी बाजार में निर्वहन किया जा रहा है। पुराने शहर के ठठेरी बाजार में होली के तीसरे दिन आज रविवार को जमकर होली खेली जा रही है। यहां सीमित दायरे में ही होली खेली जाती है।

जबकि थोड़ी ही दूर पर लोग अपने रोजमर्रा के कामों में लगे रहते हैं। उन पर न कोई रंग डालता है और न ही कपड़े खराब करता है। ठठेरी बाजार में आज सुबह दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई थी। ऐसा इसलिए कि सिर्फ इसी बाजार में लोग रंग खेलें, बाहर वालों पर रंग न डालें। फिर शुरू हो गई होली की मस्‍ती। रंगों की वर्षा हो रही है।

एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर हर आयु वर्ग के लोगों ने मस्‍ती की। ठठेरी बाजार प्रयागराज का बड़ा बर्तन बाजार है। आज व्‍यापारियों ने इस बाजार में अपनी दुकानें बंद रखीं। यहां होली खेलने के लिए बाकायदा टैंकर की व्‍यवस्‍था की जाती है। टैंकर में रंग घोला जाता है और उसी रंग से एक-दूसरे को भिगाया जाता है। इस बाजार के रहने वाले लोग बच्‍चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी होली की मस्‍ती में डूबे रहते हैं। डीजे पर बजते गीतों पर नृत्‍य भी किया जाता है।

ऐसा ही आज यहां हो रहा है। यही नहीं यहां रहने वालों के रिश्‍तेदार या परिचित होली खेलना चाहते हैं तो वे भी बैरिकेडिंग लांंघकर यहां पहुंच होली खेलते हैं। यानी स्‍वेच्‍छा से रंग खेलने के शौकीनों को ही रंगाें में सराबोर किया गया।

Related Articles

Back to top button