Latest

भारतीय टीम की सड़क के दोनों ओर खड़े होकर क्रिकेट के दीवानों ने की आगवानी

बच्चों को गोद में लेकर महिलाएं पहुंची

कानपुर ( अनुराग दर्शन समाचार ) । कानपुर में क्रिकेट के क्रेज का बुखार चढ़ गया। क्रिकेट प्रेमी गुरुवार की सुबह से ही ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंचे। टीमों के आने पर गेट पर तिरंगा लहराया गया। भारत माता की जय के घोष के साथ भारतीय टीम की सड़क के दोनों ओर खड़े होकर क्रिकेट के दीवानों ने आगवानी की। बच्चों को गोद में लेकर महिलाएं पहुंची। सचिन व धोनी के फैन ने भी स़ड़क पर घूम-घूम कर तिरंगा लहराकर गैलरी में प्रवेश के लिए लाइन लगे कनपुरियों का जोश कई गुना कर दिया। भारत न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के पहले दिन का मैच का मजा लेने को सुबह 7:30 बजे से ही क्रिकेट प्रेमी घरों से निकल पड़े। 8 बजे से ही सभी गेटों में लाइन लग गई। एक घंटे में ही सभी दर्शक को प्रवेश दे दिया गया। सुबह 7:30 बजे न्यूजीलैंड की टीम आई बाहर प्रवेश के लिए आतुर लाइन में लगे दर्शकों में क्रेज बढ़ गया। वंदेमातरम की जय,भारत माता की जय के घोष के साथ तिरंगा लहराने लगा। इंडिया की टीम लगभग 10 मिनट बाद पहुंची तो जोश और सिर चढ़ बोला। वहीं ई पब्लिक,सी व गेट नंबर पांच में 9 बजे के बाद तक लंबी लाइन लगी रही।

*खूब बिके तिरंगा, कैप व टी-शर्ट*

झंडा,कैप व टी शर्ट बेचने वाले बिहार,दिल्ली, गाजियाबाद से पहुंचे। सिरसागंज के सुधीर ने बताया कि भारत में हर मैच में झंडा,टोपी,फोर व सिक्स लिखे पोस्टर बेचने आता है। इस बार बड़ी उम्मीद से आया है। पांच दिन में 5000 रुपए तक की कमाई की उम्मीद है।

*सचिन व धोनी के फैन ने शंखनाद कर तिरंगा लहराया*

सचिन के फैन सुधीर व धोनी के फैन रामबाबू सुबह 7 बजे आ पहुंचे। दोनों फैंस तिरंगा लहराते शंखनाद करते एक साथ सड़क पर घूमते रहे। टीमों के आने पर गेट पर झंडा लहराकर आगवानी की।

Related Articles

Back to top button