स्वतंत्रता-दिवस के पूर्व दिवस पर भाजपाइयों ने महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान

( अनंत पांडेय )।प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अमर क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज स्थित अमर क्रांतिकारी भगत सिंह एवं चंद्रलोक चौराहे पर स्थित राजश्री पुरुषोत्तम दास टंडन जी बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल को स्वच्छ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश के आजादी के लिए जिन महापुरुषों ने अमर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर हमें आजादी दिलाई है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों का
आदर्श रूपी अखंड भारत निर्माण के लिए संकल्प लेता है। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बालसन चौराहे स्थित महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल पर एवं महानगर में स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय एकलव्य ,नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, लाल बहादुर शास्त्री, सालिगराम जायसवाल आदि शंकराचार्य जी महाराज, क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह ,भगत सिंह, लाल पदमधर, राजश्री पुरुषोत्तम दास टंडन, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,दानवीर हर्षवर्धन, निषाद राज महाराज, छुन्ननगुरु, निराला जी, महाराजा अग्रसेन, जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।




