Latest
सिंगार के साथ कल आम जनता के लिए खुलेंगे बड़े हनुमान मंदिर का द्वार

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा यमुना का जलस्तर घटने के बाद आज बड़े हनुमान मंदिर की साफ सफाई व्यवस्था की गई ।
बड़े हनुमान मंदिर के अंदर हनुमान जी का भव्य तरीके से साफ सफाई करने के पश्चात कल भव्य श्रृंगार के साथ हनुमान जी का द्वार आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा।
कल मंगलवार होने की वजह से हनुमान जी का भव्य श्रृंगार के साथ ही महामंगला आरती भी महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज द्वारा की जाएगी।



