Latest

किन्नर अखाडे मे हुआ ध्वजारोहण, मनाया गया आजादी का जश्न

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । किन्नर अखाडा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मा) ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को बैरहना स्थित आवास पर ध्वजारोहण किया।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले देश है और फिर कुछ और कोई क्योंकि जब देश मजबूत होकर विकसित होगा तब सब की उन्नति होगी और सभी खुशहाल होगे।

किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि सभी लोग मिलकर देश को मजबूत करें जिससे कि विश्व पटल पर देश का नाम रोशन हो। ध्वजारोहण के दौरान किन्नर अखाड़ा की शोभा, नैना, परी, मनीषा, राधिका, शिवानी सहित अन्य लोग थे।

Related Articles

Back to top button