Latest
शिव के जय घोष के साथ हुआ पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सावन के सोमवार पर जनहित त्रिवेणी आरती समिति द्वारा पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक यमुना तट शिवाला घाट मंदिर से संपन्न हुआ जिसमे भक्तो ने अपने हाथो से पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर पूरे वैदिक अनुष्ठान के साथ रुद्राभिषेक किया । समिति के पंडित अंकुश शर्मा के आचार्यत्व महारुद्राभिषेक यमुना तट पर संपन्न हुआ। इस दौरान संस्था के हेमंत पांडेय, प्रण विजय सिंह, शांतनु शर्मा, शिवम मिश्रा,मोनू पंडा,गौतम शर्मा,सोनू पाठक,अनूप शर्मा ,कार्तिक मिश्रा,तुलसी दास,शुभ पांडेय, देव भारद्वाज, सुधीर केसरवानी, आदि लोग उपस्थित रहे।




