मौनी महराज ने अखिलेश यादव को लेकर भविष्यवाणी की

माघ मेले में विधानसभा चुनाव की रणनीति संत तैयार करेंगे- मौनी महराज
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजीनतिक पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव-प्रचार में जुट गए हैं। वही राजनीतिक पार्टियां हर कोई नए वादे के साथ जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होगा। ऐसे में संगम क्षेत्र में स्नान करने के लिए दूर-दूर से आए संत महात्मा में संतों में भी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्कृष्टता देखी जा रही है। इसी क्रम में प्रयागराज की पावन धरती पर माघ मेले का आगाज मकरसंक्रांति स्नान पर्व से शुरू हो गया है। माघ मेले में पहुंचे मौनी महराज ने अखिलेश यादव को लेकर भविष्यवाणी की। मौनी महराज ने कहा कि अखिलेश यादव अगर मथुरा कृष्ण जन्मभूमि में कृष्ण मंदिर की निर्माण का घोषणा करेंगे तभी संत उनके साथ होंगे। अखिलेश यादव को धर्म के प्रति बिना किसी डर के स्पष्ट रूप से आगे आना चाहिऐ।
अब माघ मेला क्षेत्र में संतों का आगमन शुरू हो गया है । और एक माह तक संत संगम की रेती पर जीवन यापन करेंगे। माघ मेले में विधानसभा चुनाव की रणनीति संत तैयार करेंगे। कि इस बार फिर से यूपी का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसी क्रम में अनुराग दर्शन के एडिटर इन चीफ से खास बातचीत करते हुए मौनी महराज ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव डर को दूर करके यह ऐलान कर दे कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे, यह कहने के दूसरे दिन संत उनके साथ होंगे। अखिलेश यादव को देश हित में काम करना होगा तभी संतों आशीर्वाद मिलेगा।




