Latest

लोक निर्माण विभाग ने बनाया चौकीदार को बेलदार

यूनियन को पता चलने पर आंदोलन करने की दी चेतावनी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लोक निर्माण विभाग में चौकीदार और बेलदार की नियुक्ति के संदर्भ में कुछ दिन पूर्व कुछ सूचनाएं आई थी । जिसमें सूची में रवी शंकर मिश्रा पुत्र राम मूर्ति चौकीदार के पद पर 179 नं क्रम सं पर अंकित हैं। इनकी शैक्षिक योग्यता कक्षा 5 पास भी लिखा है। बाद में स्थाई मास्टर रोल में होने के लिए ये बेलदार के पद पर पद परिवर्तन करा लिए तथा बेलदार के पद पर स्थाई (कार्यप्रभारित) अधिष्ठान में नियुक्त हुए। पद परिवर्तन करानें के फलस्वरूप रवी शंकर और भी ज्येष्ठता सूची में कनिष्ठ कर्मचारी हो गए। ये जिस समय सेवा में आये । उस समय जनपदीय ज्येष्ठता सूची में अंकित जन्मतिथि के अनुसार मात्र 18 वर्ष 6 माह के थे। फिर भी जब ये मात्र प्राइमरी अर्थात कक्षा 5 ही पास थे। तो ज्येष्ठता, श्रेष्ठता एवं योग्यता की अनदेखी करके इनकी पदोन्नति कैसे हो गई। जो सोचने पर मजबूर कर दिया।विभागीय घालमेल के साथ बड़े-बड़े घोटाले भी हो रहे हैं। वहीं विभागीय पदोन्नति हेतु नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में एक चयन चार्ट बनता है । और उस पर कमेटी के सभी अधिशाषी अभियन्ता अपने हस्ताक्षर करके तब अधीक्षण अभियन्ता के कार्यालय भेजा जाता है। विचारणीय विन्दु यह है कि इन सभी नियमों की अनदेखी करके पदोन्नति कैसे कर दी गयी। जब कि वर्ष 1995-96 में इनकी सेवा भी बाधित है। क्यों कि उस वर्ष 1 साल 13 दिन ये कार्य से अनुपस्थित रहनें के कारण वेतन आहरित नहीं हुआ है। जिस अवधि का वेतन आहरित नहीं होता है। तो सेवा उसी जगह से वाधित हो जाती है। कर्मचारियों की मांग है। कि इस प्रकरण की गहनता से जाँच करके शीघ्र प्रभावी कार्यवाही की जाये नहीं तो आन्दोलनात्मक कार्यवाही के लिए हम सब बाध्य होना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button