पुलिस ने नकली 112 बोरा भोला मुनक्का पकड़ा

फर्जी लाइसेंस पर चल रहा था गोदाम मालिक फरार
(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज आबकारी विभाग औषधि विभाग और थाना मुट्ठीगंज प्रभारी अपने हमराही लोगों के साथ मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के गढ़हिया में नकली 112 बोरा भोला मुनक्का पकड़ा गया। औषधि विभाग, आबकारी विभाग और मुट्ठीगंज पुलिस की सयुक्त टीम ने छापा मारा। छापे में 112बोरी नकली भोला मुनक्का गोदाम से पकड़ा गया। गोदाम गौरी इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी चल रहा था। जबकि फर्म कीटगंज के पते से रजिस्ट्रेशन हैं। मौके से गोदाम मालिक सहित अन्य फरार हो गए। नकली माल बिहार, दिल्ली,बनारस सहित अन्य राज्यों में सप्लाई की जाती थी। के औषधि पदार्थ नशे के रूप में युवाओं और नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं जिस पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने शहरों में कई जगह ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई कर रही है जिसके फलस्वरूप आज 120 बोरा भोला मुनक्का नशीला औषधि पदार्थ पकड़ा गया।



