पीड़ित परिवार से मिले उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कीडगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र हुए हत्याकांड की वारदात में पीड़ित हुए परिजनों से भेंट किया और उनके इस दुख के क्षण में सांत्वना प्रकट करते हुए शासन स्तर पर हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया और अपराधियों को कानूनन सख्त से सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिलाया।मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी 2 दिन पूर्व कीडगंज स्थित राम जानकी मंदिर के सामने स्व. विनोद गुप्ता चाट वाले के पुत्र राजन गुप्ता एवं संदीप गुप्ता के ऊपर प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें राजन गुप्ता की मृत्यु हो गई एवं संदीप गुप्ता उर्फ भोले गुप्ता का इलाज चल रहा है उन्ही के परिजनों से मिलने गए थे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी और उनके साथ विधायक संजय गुप्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी गिरीजेश मिश्रा राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल अमर सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया।


