इलाहाबाद समाचार

2 नाबालिगों के अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश, पुलिस की मुस्तेदी से दिल्ली में मिलीं लड़कियां

इलाहाबाद। इलाहाबाद के खीरी थानान्तर्गत खीरी में अपहरण के एक झूठे मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।

गौरतलब है कि 2 जून को यहां एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्रियों के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो दो आरोपी मामले में फंसने से बच गए लड़कियां भी मिल गईं। जिन्होंने कबूला कि वह घर से नाराज होकर दिल्ली भाग गईं थीं ।

प्रकरण के अनुसार विगत 02 जून को थाना खीरी में सुशील कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने खीरी थाना जनपद इलाहाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई की 1 जून को उनकी पुत्री सेजल 14 वर्ष  व उनके भाई मनोज कुमार सिंह की पुत्री संगीता उर्फ गुड़िया उम्र-16 वर्ष शाम को शौच के लिये घर से निकली थी। इन दोनों लड़कियों को यहां पहले से बैठे तसौवर अली पुत्र अब्दुल मजीद निवासी कटरा खीरी द्वारा अपने एक बाहरी बाहरी साथी की मदद से अपहरण करके ले गया।

इस सूचना पर थाना खीरी पर धारा 364/506 भादवि पंजीकृत कर जांच  उच्चाधिकारीगण को दी गयी। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, व पुलिस अधीक्षक  यमुनापार द्वारा क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष खीरी को लड़कियों की पतासाजी हेतु निर्देश दिए गए।

जिस पर क्षेत्राधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष खीरी की अनुवाई में एक  पुलिस टीम का गठन किया गया तथा अभियोग पंजीकरण के कुछ देर बाद ही नामित अभियुक्त तसौवर को थाने लाकर पूछताछ की गयी। पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत हुई।

जिसके बाद एसओ खीरी के अथक प्रयास व सर्विलास की सहायता से दिनांक 3 जून को ही उक्त लड़कियों का लोकेशन दिल्ली में पाया गया तथा दूसरे संदिग्ध व्यक्ति प्रकाश कुमार शर्मा पुत्र सुनील शर्मा नि0 हरीगांव थाना जगदीशपुर जिला आरा बिहार को भी थाना खीरी लाकर पूछताछ की गयी लेकिन प्रकरण में उसकी भी संलिप्ता नही पायी गयी पता चला कि वह सेजल के इलाहाबाद रहने के दौरान उससे परिचित था और कभी-कभी खीरी आता जाता था, 31 मई को भी वह खीरी गया था तथा सेजल के घर के पास था तभी उसके भाई ने उसे पकड़ कर मोबाइल ले लिया तथा कहा कि दुबारा यहां दिखायी मत देना।

उसके बाद वह पुनः इलाहाबाद होटल पर काम करने चला गया। बरामद सेजल व संगीता उर्फ गुड़िया ने बताया कि वह 01-02 माह पहले अपनी माँ के साथ नरेला दिल्ली गयी थी।

1 जून को घर मे कुछ विवाद के बाद पुनः घर से नाराज होकर घर पर एक पत्र लिखकर पढ़ने के लिये सेजल के साथ स्वयं दिनांक 02.जून को घर से करीब 1ः30-02ः00 बजे के बीच निकली तथा पूर्वा एक्सेप्रेस  से उसी जगह दिल्ली पहुंच गई।

इस प्रकार सम्पूर्ण तथ्यों से पाया गया कि अपहरण की घटना पूर्णतया असत्य थी, तथा वादी मुकदमा द्वारा झूठी सूचना दर्ज कराने के सम्बन्ध में उनके विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस पूरे मामले को सुलझाने में वेद प्रकाश पाण्डेय थानाध्यक्ष खीरी, उ0नि0 रोहित कुमार, कां0 राहुल शुक्ला व अनीता दुबे थाना खीरी इलाहाबाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button