संकटों को मारकर देश जरूर जीतेगा- गणेश केसरवानी

( विनय मिश्रा )प्रयागराज/ भाजपा महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में वेणी माधव प्रीतम नगर एवं चौक मंडल की बैठक आयोजित की गई बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा इस संक्रमण के दौर में की जाने वाली कार्यों को लेकर सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि हमें सकारात्मक भाव के साथ लोगों की सेवा करनी होगी हमें किसी भी कीमत पर विचलित नहीं होना है ।
हमें कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए धैर्य से काम लेना है और आगे कहा कि हमारी केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार इस संकट से निपटने के लिए कारगर कदम उठा रही है ऐसे में हम सभी को एक दूसरे का सहारा बनकर आई हुई जन समस्याओं को सुलझाना है और हमें पूरा विश्वास है ।
संकटों को मारकर देश जरूर जीतेगा क्योंकि जब पिछले साल कोरोना संक्रमण का आगाज हुआ था तो हम सभी लोगों ने मिलकर के सेवा ही संगठन है कि संकल्प के माध्यम से लोगों की सेवा करते हुए कोरोना को परास्त किया था और पुनः इस बार जो सुनामी बनकर कोरोना आया है ।
उसको भी हम हराएंगे और आगे कहा कि अगर विपक्ष वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम न फैलाता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती कहीं ना कहीं विपक्ष पूरी तरीके से इस महामारी को बढ़ावा देने का जिम्मेदार है और आगे कहा कि हमें इस महामारी में लगे फ्रंटलाइन के कोरोना वारियर्स को हृदय से सम्मान देने का कार्य भी करना है। इस अवसर पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए लोगों का नगर निगम के द्वारा निशुल्क अंतिम संस्कार एवं वृहद रूप से पार्षदों की मदद से सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा हैं। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 मई को भारद्वाज मुट्ठीगंज एवं सदर गंगा पट्टी मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्षता के द्वारा की गई एवं संचालन कुंज बिहारी मिश्रा एवं पार्षद ओपी द्विवेदी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अनीता सचान गिरि बाबा देवेश सिंह वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी, रमेश पासी ,विवेक अग्रवाल राघवेंद्र सिंह राकेश जैन अनिल केसरवानी प्रेम नारायण केसरवानी सुभाष वैश्य दिनेश विश्वकर्मा संजय कुशवाहा भरत निषाद विष्णु पंडित राजू वर्मा अरविंद गुप्ता लता उपाध्याय श्याम जी अग्रवाल मयंक अग्रवाल राजेश पाठक एवं महानगर के सभी पदाधिकारी और पार्षद गण उपस्थित रहे।




