महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद उदीशा की ओर से ‘फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने रैंप वॉक भी किया। कार्यक्रम में क्लब की डिस्ट्रिक्ट ईएसओ सुषमा अग्रवाल ने जज की भूमिका निभाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डॉ. वर्तिका श्रीवास्तव को बेस्ट हेयर स्टाइल का पुरस्कार मिला जबकि बेस्ट आई मेकअप के लिए भावना गुप्ता, बेस्ट नेल आर्ट के लिए प्रीति जायसवाल को एवं बेस्ट इंडो वेस्टर्न ड्रेस के लिए रेणुका गुप्ता को पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष मोनिका जायसवाल, सचिव सारिका अग्रवाल राठौड़, कोषाध्यक्ष डॉ. अमृता अग्रहरी आईएसओ शालिनी गुप्ता, संयुक्ता, वैशाली, वंदना, संगीता, रत्ना आदि सदस्य मौजूद रहीं।



