Latest

उन्नाव कांड पर बोले CM योगी- अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे नहीं बख्शेंगे

चित्रकूट। उन्नाव गैंगरेप और पीड़िता के पिता की जेल में हुई मौत मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई. जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. सीबीआई ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार भी कर लिया होगा. हमारी सरकार अपराध के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं कर सकती. चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न उसे बख्शा नहीं जाएगा.

चित्रकूट में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, “9 अप्रैल को मामला संज्ञान में आते ही हम लोगों ने एसआईटी गठित कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी थी. एसआईटी रिपोर्ट में जो पुलिसकर्मी और चिकित्सक दोषी पाए गए हैं, उनका निलंबन कर जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. रात्रि में सीबीआई ने विधायक को गिरफ्तार किया होगा. अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर हमारी सरकार शुरू से काम कर रही है.  हमारी सरकार किसी प्रकार का कंप्रोमाइज नहीं करेगी. चाहे जो भी हो, हर व्यक्ति की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व है और हम कर रहे हैं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button