Latest

एसके सिंह होगे एनसीआर के नए सीसीएम

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । खुरदा रोड के डीआरएम एसके सिंह उत्तर मध्य रेलवे के नए सीसीएम होंगे। श्री सिंह सोमवार को नए सीसीएम का पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

 

एम एन ओझा को नई जिम्मेदारी का कोई आदेश नही मिला

सीआईटी रोस्टर अनंत शर्मा हटाए गए

अशोक तिवारी ने लिया चार्ज

निवर्तमान सीसीएम एम एन ओझा को अभी नई जिम्मेदारी के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। सीसीएम के ऊपर तमाम गंभीर आरोप लगाए गए थे। जिस के क्रम में उनको हटाने की चर्चाएं जोरों पर है। उधर सीआई टी रोस्टर आनंद शर्मा को हटाकर अशोक तिवारी को रोस्टर का प्रभार दिया गया है।

*बगैर टीटीई रवाना हुई ट्रेन*

सीआईटी रोस्टर अनंत शर्मा को लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। आरोप है कि गुरुवार को एक ट्रेन बगैर टीटीई ही प्रयागराज जंक्शन से रवाना हो गई। बताया जाता है कि अनंत ने एक टीटीई की ड्यूटी लगाई थी ।जो ट्रेन पर पहुचा ही नही, जिसके कारण ट्रेन बगैर टीटीई ही रवाना हुई। ट्रेन रवाना होने के बाद पता चला कि उसमें कोई भी रनिंग स्टाफ नही गया। इसी के चलते अनंत को हटाकर अशोक तिवारी को सीआईटी रोस्टर का चार्ज दिया गया।

विवादों के चलते हटाए गए सीसीएम

रेल सूत्रों का कहना है कि सीसीएम विवादों के चलते हटाएं गए। हालांकि उन्हें अभी नई जिम्मेदारी के बारे में कोई आदेश नही जारी हुआ है। खुर्दा रोड के डीआरएम एस के सिंह प्रयागराज आ गए हैं। श्री सिंह संभवता सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। सीसीएम ओझा के खिलाफ हुई शिकायत की जांच चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button