Latest

जयंती पर राजीव गांधी का भावपूर्ण स्मरण

( अनंत पांडेय )  प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती शुक्रवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पुष्पांजलि के साथ जगह-जगह उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने कहा कि राजीव को 21वीं सदी के शक्तिशाली व विकसित राष्ट्र के नायक के तौर पर हमेशा याद किया जाता रहेगा। इसके बाद अस्पतालों व आश्रमों में दिव्यांगों, बेसहारा मरीजों को फल व मिठाई बांटी गई। पुराने शहर के रोशन बाग स्थित मौलवी लियाकत अली में सुबह 10 बजे कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि उन्होंने आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन का क्रांतिकारी कदम उठाया था। नेता सदन मुकुन्द तिवारी ने युवाओं, महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने की उनकी चिंता का जिक्र किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने किया और संचालन शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने किया। इस मौके पर हसीब अहमद, दरख्शा कुरैशी, मो०हसीन, शकील अहमद, गौरव पाण्डेय, मंजू संत, सिराज अहमद, दीपचंद्र शर्मा, नफीस कुरैशी, रिंकू तिवारी, इश्तेयाक अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button