संजय गर्ग प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा का प्रथम नगर आगमन पर होगा भव्य स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज में समाजवादी व्यापार सभा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता मे स्थान जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी जॉर्ज टाउन पर समाजवादी व्यापार सभा द्वारा मंडलीय व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई है। बैठक मे दुर्गा प्रसाद गुप्ता जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय गर्ग कार्यक्रम के 1 दिन पहले 15 सितंबर दिन बुधवार को आ रहे हैं। प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत अभिनंदन होगा।बेगम बाजार से मुंडेरा सुलेमसराय होते हुए सुभाष चौराहा डॉ राम मनोहर लोहिया जी को माल्यार्पण करते हुए मेडिकल चौराहा रामबाग चौराहे पर भव्य स्वागत अभिनंदन कार्यकर्ताओं द्वारा होगा। बताया कि आगामी 16 सितंबर को दिन बृहस्पतिवार को स्थान राजश्री मंडपम निकट चंद्रलोक टॉकीज प्रयागराज मे कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय गर्ग प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुं रेवती रमण सिंह राज्यसभा सांसद विशिष्ट अतिथि अभिमन्यु गुप्ता प्रदेश महामंत्री। इस कार्यक्रम में प्रयागराज कौशांबी फतेहपुर प्रतापगढ़ के समाजवादी व्यापार सभा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार केसरवानी जिला महामंत्री रतन चंद केसरी जिला उपाध्यक्ष श्वेता गुप्ता बृजेश यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।

