Latest

आलॅ इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने महामहिम राष्ट्रपति को 5 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आलॅ इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन धरना स्थल पत्थर गिरजा सिविल लाइंस पर रखा गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसैन व अन्य लोग जनपद मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार व जनसंपर्क करने के पश्चात कार द्वारा दिल्ली जा रहे थे जैसे कि उनकी गाड़ी जनपद हापुड़ के पिलखुआ थाना क्षेत्र के हिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंची तभी अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा जान से मारने की नियत से अपने हाथों में लिए आधुनिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे गाड़ी में मौजूद असदुद्दीन ओवैसी व प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली व पूर्व मेयर हैदराबाद माजिद हुसैन बाल- बाल बच गए दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग करके हमलावर मौके से फरार हो गए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जानकारी मिला कि दो हमलावर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे असले भी बरामद हुए हैं उपरोक्त धरना पार्टी के समस्त पदाधिकारी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं इस प्रकार के अपराधियों के रहते उत्तर प्रदेश के में निष्पक्ष चुनाव नहीं किया जा सकता क्योंकि पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रही है इस कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी सभा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अभी होना शेष है उक्त घटना से सभी संबंध है । महामहिम राष्ट्रपति महोदय के समक्ष यह पांच सुतीय ज्ञापन दिया गया ।
1. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोक सभा सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी पर हुए जानलेवा हमले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए जिससे कि घटना में शामिल सभी हमलावरों एवं गलत शक्तियों का खुलासा हो सके ।
2. घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ।
3. घटना में शामिल सभी हमलावरो व षड्यंत्रकारियो पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA)के तहत कार्यवाही की जाए।
4. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोक सभा सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी कि भविष्य में चुनावी सभा के दौरान सभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाए।
5. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को जेड श्रेणी (z+)की सुरक्षा एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को वाई श्रेणी की सुरक्षा तत्काल उपलब्ध कराई जाए ।प्रदर्शन में मुख्य रूप से अफसर महमूद, मोहिबुल हक, इमरान अहमद सिद्दीकी, हाफिज अनवर, इफ्तेखार अहमद मंदर, अरशद अली ,सोरांव विधानसभा प्रत्याशी सीताराम सरोज, हारून यूसुफ, जीशान रहमानी, फैसल वारसी, मुस्ताक अहमद इरफान हाफिज मोहम्मद आरिफ एडवोकेट ज्योति पांडे मोहम्मद शहजादे, मोहम्मद तारीक अंसारी, मुशताक अली राजू, राशिद खान कमलेश गौतम, मोहम्मद जीशान आज़मी, आदि लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button