छात्राओं ने छात्र भाइयों व शिक्षिकाओं ने शिक्षकों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई में रक्षासूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के माध्यम से मिशन शक्ति फेज 3 हेतु निर्धारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के अंतर्गत बालिका सुरक्षा शपथ के क्रम में विद्यालय के छात्रों एवं उनके माता एवं पिता को जिम्मेदारी हेतु शपथ दिलाई lइसी क्रम में विद्यालय द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने छात्र भाइयों तथा शिक्षिकाओं ने शिक्षकों के माथे पर तिलक लगाकर एवं कलाई में रक्षासूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया l तत्पश्चात प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने रक्षाबंधन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की तथा उनकी प्रेरणा से विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता एवं आचार्या ऋचा गोस्वामी के संयोजन में विद्यालय में अध्ययनरत आस्था सिंह, निकिता सिंह ,अंशिका सक्सेना, सृष्टि सिंह, स्वाति यादव, श्रुति यादव ,कशिश पाल, तनुप्रिया, सुजाता, रिया सिंह ,शिवानी एवं रितिका इन 12 छात्राओं के दल ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में कार्यरत जवानों तथा सप्लाई डिपो के ऑफिसर कमांड मेजर इंद्रजीत सिंह जी सहित समस्त अधिकारियों को तिलक लगाकर तथा उनकी कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनकी आरती उतारी और रक्षा का वचन लिया l
सभी जवानों ने रक्षा का वचन देते हुए सभी छात्राओं को उपहार भी प्रदान किया l जिसका संयोजन कैप्टन बरखा जी ने किया, मेजर इंद्रजीत सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि अभी तक मैं इस त्यौहार को भूला हुआ था लेकिन आज आप सब ने मुझे अपनी बहन की याद दिला दी जो कि मुझसे दूर ऑस्ट्रेलिया में है l उन्होंने छात्राओं से काफी देर संवाद किया और उन्हे सेना में शामिल होने की प्रेरणा दी l




