Latest

योग से बने निरोग: डॉक्टर बी बी अग्रवाल

प्रयागराज। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सृजन जनसेवा के तत्वावधान में डा बी बी अग्रवाल प्रयागराज के संयोजकत्व में   पिछलेे  5 वर्षों से 21 जून को वृहद्व स्तर पर प्रयाग संगीत समिति  प्रयागराज में योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम  का आयोजन किया जाता रहा है।

जिसमें हजारों लोग एकसाथ उपस्थित होकर योगाभ्यास की विभिन्न कलाओं और योगासनों की  बारीकियों के सीखने के साथ अपनी प्राचीन परम्परा को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित होते थे।

इस अवसर पर हजारों लोगों की रक्त, हृदय, फेफड़े, हड्डियों, मोटापा आदि की जांचे पूर्णतः निशुल्क सम्पन्न हुआ  करती रही हैं। लेकिन इस बार वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवाहन पर योग दिवस लोगों ने अपने-अपने घरों में ही रहकर मनाया। 

    सृजन सेवा केन्द्र के अध्यक्ष डा0 बी0बी0 अग्रवाल ने प्रयागवासियों को योग दिवस की बधाई देते हुये कहा कि इस वैश्विक महामारी से लड़ने में योग अच्छा माध्यम है। योग से ही हम कोरोना को हरा सकते हैं।

डा0 अग्रवाल ने अपने परिवारीजनों के साथ घर पर ही योगाभ्यास किया और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शुभचिंतकों व चिरपरिचितों को भी योगाभ्यास के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग कोरोना जैसी महामारी के साथ शारीरिक एवं मानसिक रोगों से लड़ने की क्षमता रखता है। हमारी इम्यूनिटी भी योग से मजबूत होती है। इसलिये जरूरी है कि योग हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिये। प्रातःकाल 30मिनट के  कुछ सरल आसान आपको सैकड़ों बीमारियों से बचाने में सफल होगे । डा0 बी0बी0 अग्रवाल ने कहाकि प्रतिदिन योगाभ्यास से हम स्वयं भी निरोग रहेंगे और एक स्वस्थ समाज को बढ़ावा दें सकते हैं।

Related Articles

Back to top button