किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर ने अपनी मां को संगम ने दी श्रद्धांजलि

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी मुंबई से चलकर मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे ।
दत्तात्रेय मंदिर में हरि गिरि महाराज सहित किन्नर महामंडलेश्वर ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने अपनी मां को संगम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पश्चात मौज गिरी स्थित भगवान दत्तात्रेय मंदिर में पहुंचे और दर्शन पूजन कर मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना जूना अखाड़ा के संरक्षक स्वामी हरिगिरि महाराज ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज को सात्वना दिया कि यह संसार नास्वर है जो आता है वह जाता है। इसलिए माँ ने जो जिम्मेदारियां सौपी है । उन जिम्मेदारियों का वह कुशलता पूर्वक निर्वहन करें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर भवानी मा, प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि, अनिल द्विवेदी, राजीव मिश्रा, अमिता मिश्रा, शिक्षक नेता डॉ हरिप्रकाश यादव, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, यशवंत चौधरी, अमरेन्द्र सिंह, विनोद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



