भाजपा नेता आशीष मिश्रा ( मुन्ना भैया ) पर राजनीतिक द्वेष से कराया गया था हमला
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा नेता और अधिवक्ता आशीष मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले में धारा 307 के अंतर्गत जॉर्ज टाउन पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा जिसका नाम तौसिफ है। उस अपराधी आज गिरफ़्तार कर के जार्ज टाउन एसओ ने जेल भेज दिया। अन्य अभियुक्तों की तलास जारी है। तौसिफ से मिली जानकारी से ये हमला राजनीतिक द्वेष के कारण बताया गया व अन्य कई नाम सामने आये है जिसे पुलिस जल्द गिरफ़्तारी कर के जेल भेजेगी और इस हमले का कारण का भी खुलासा होगा । आशीष मिश्रा की ने पुलिस के शानदार कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और एसएसपी से मांग किया की मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए। जो अपराधी इस घटना को किए है वो पहले से भी कई संगीन धराओ में लिप्त है। इस लिए मुझे जान का ख़तरा हमेसा बना रहेगा । इस लिए मुझे सुरक्षा प्रदान करे और मांग की जल्द अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी भी कर के उन्हें भी जेल भेजा जाए ।



