Latest

भूतपूर्व सैनिकों ने किया सपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष योगेश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों का आज भूतपूर्व सैनिकों ने फूल मालाओंसे लादकर जोरदार स्वागत किया l सपा सैनिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष कमलेश यादव की अगुवाई में आज सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में सपा पदाधिकारियों श्री योगेश यादव, राम सुमेर पाल, एवं अनिल कुमार यादव का स्वागत करते हुए पूर्व सैनिकों ने आगामी चुनाव में सपा का समर्थन करने की घोषणा की l इस अवसर पर पूर्व सैनिक गण सर्व श्री कमलेश यादव, शिवा कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार, एस एस मौर्य, जे पी यादव, मुरारी यादव, ज्ञान सिंह, शिव बाबू यादव, ओमकार नाथ, ज्ञान चंद्र, मुलायम सिंह, गामा पटेल, तूलाराम पाल, राजित राम पाल, साकेत बिहारी शुक्ला आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button