Latest

करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। शाहगंज थाना क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी में बुधवार बीतीरात करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रेशियन की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
शाहगंज सब्जी मंडी निवासी जैको रावत (35) तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। उसके दो बहन भी है। वह अपनी मां किरन बाला समेत पूरे परिवार का खर्च चलाने के लिए इलेक्ट्रेशियन का काम करता था। बुधवार की रात पड़ोसी के घर कार्यक्रम के दौरान छत पर कुछ काम करते समय अचानक करंट की चपेट में गया, जिससे वह छत से नीचे गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई।

Related Articles

Back to top button