मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति से चांदी की आंख और घंटा चोरी

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज करछना के रामगढ़ मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति से चांदी की आंख और घंटा चोरी हो गया था जिसका अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ जानकारी होने पर प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी वहां पहुंचे और बजरंगबली के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रशासन को सद्बुद्धि दे बजरंगबली और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें ऐसी मांग को लेकर पाठ किया , वहां गांव के लोग और उस मंदिर के पुजारी भी साथ में धरने पर बैठे गांव के लोगों का कहना था कि यहां पुलिस प्रशासन एकदम गस्त नहीं करती । जिसकी वजह से नशेड़ी यहां अड्डा जमाए हुए रहते हैं। मंदिर प्रांगण में ऐसे में इंस्पेक्टर कर्चना से जितेंद्र तिवारी ने तत्काल बात कर पुलिस गश्त के लिए कहा साथ ही जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अगर बजरंगबली की आंख 2 दिन में ग्राम प्रधान द्वारा नहीं लगती है । तो हम लोग उसको लगवाने का काम करेंगे ।धरने में गांव के इंद्र कांत शुक्ला अंबुज मिश्रा रवि कांत शुक्ला मुकेश शुक्ला पंडित निराला आयुष मिश्रा सत्यम सिंह आलोक शुक्ला बंटू यादव आदि लोग रहे।



