Latest

मंत्री नन्दी ने चौक मंडल का भ्रमण कर जानी समस्याएं

सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों के घर जाकर की मुलाकात

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल के सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों के घर जाकर मुलाकात की। इलाके में भ्रमण कर लोगों से बातचीत की। समस्याएं जानी, जिनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
मंत्री नन्दी ने भ्रमण के दौरान बहादुरगंज, मोहतसिमगंज, भारती भवन और ऊंचा मंडी के व्यापारियों व लोगों से मुलाकात किया। परिवार के सदस्य की तरह लोगों ने मंत्री नन्दी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री नन्दी ने आज मोहतसिमगंज में विकास चौरसिया के भाई और सौरभ केसरवानी जी के पिता जी के निधन की सूचना पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। मंत्री नन्दी ने राशिद सगीर शहराराबाग, विश्वास गुप्ता ठाकुरदीन का हाता, संजय मिश्रा, ऋषभ गुप्ता बहादुरगंज, सुमित दुबे, मनोज प्रजापति, सैफ उल्ला, आकाश गुप्ता, राजेश कुमार केसरवानी, मुन्ना चौरसिया भारती भवन, राजू पांडे, राजन गुप्ता, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, संदीप कुमार केसरवानी, उत्कर्ष शर्मा के घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चौक दिनेश विश्वकर्मा, मुट्ठीगंज किशोरीलाल जायसवाल, सुमित वैश्य, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button