Latest
बंसल हत्या कांड के मुख्य अरोपी को STF ने किया गिराफ्तार

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ ए के बंसल की हत्या का मुख्य आरोपी आलोक सिन्हा को आज STF ने गिराफ्तार कर लिया। आलोक सिन्हा ने ही DR बंसल हत्या की साजिश रची थी इस मामले में शूटरों को STF पहले ही पकड़ चुकी है पर बिहार निवासी आलोक सिन्हा लगातार ठिकाना बदल रहा था। STF को सटीक सूचना मिली थी। कि आलोक अपने केस के लिए परेड मैदान के पास किसी वकील से मिलने आने वाला है । STF के दरोगा केशव चन्द्र राय की अगुवाई में वेद प्रकाश पांडे अनिल सिंह, संजय सिंह,अश्वनी सिंह, प्रजनन पांडे ने घेरा बंदी करके आलोक को गिराफ्तार कर लिया STF ने उसकी फार्च्यूनर कार ATM कार्ड मोबाइल भी बरामद कर लिया। पूछ ताछ में आलोक ने हत्या कांड की एक एक कड़ी को STF की टीम को बताया ।



