बड़े हनुमान मंदिर का मत्था टेका पीडब्ल्यूडी मंत्री

महंत बलवीर गिरी ने दिया उनको आशीर्वाद व प्रसाद
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रयागराज का यह उनका पहला दौरा है। 1:30 बजे से सर्किट हाउस में पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम आदि विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान एक-एक प्रोजेक्ट की समीक्षा की और विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मीडिया को बताया कि 2025 कुंभ के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट पर काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। जहां कोई कमी है उसे तत्काल दूर करने के लिए कहा है। सड़क मार्ग से पहुंचे मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी नहीं आने देंगे। मंत्री शाम को संगम जाएंगे। वह बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने के साथ ही गंगा आरती में भी हिस्सा लिया । आगमन पर भाजपा नेता विजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फाफामऊ में स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, विवेक सिंह, पुनीत मौर्य, अजय सिंह, रोशन गिरी, कृष्णा यादव, मृदुल तिवारी, सचिन कश्यप आदि रहे।




