बच्चों के खाने का तेल बिक रहा किराने की दुकान में

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा दिया खाद्य तेल को बाजारों में बेचा जा रहा है
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के कुछ विद्यालयों में मिड डे मील के तहत आने वाले खाद्य पदार्थ जैसे खाने में उपयोग करने वाला तेल जो आज खुलेआम किराना की दुकानों पर बेचा जा रहा है स्थानी निवासी ने बताया कुछ लोग खाने के तेल को लेने के लिए दुकान पर खरीददारी के लिए गए । तो वही मलाकराज बैरहना में स्थित गोस्वामी जनरल स्टोर के मालिक ने मिड डे मील में बच्चो के खाना बनाने का तेल थमा दिया । जिस पर क्रेता ने एतराज जताया और कहा कि यह तेल तो बच्चो के खाना बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसे तुम बेंच रहे हो। जिस पर दुकानदार ने कहा हा हम बेंच रहे हैं । तुम्हे जो भी करना हो कर लो।वैसे यह बहुत ही सोचनीय विषय है कि आखिर में यह सरकारी तेल दुकानों में कहाँ से आ रहा है । क्या आँगनवाड़ी की कार्यकत्रियो से या फिर मिड डे मील के द्वारा इनके दुकानों में बेचा जाता है। बाजारों में मिड डे मील बाल पोषाहार विभाग द्वारा बच्चों को खाना बनाने वाले तेल का उपयोग बाजारों में धड़ाधड़ किराना की दुकानों पर कम दाम में बेचा जा रहा है वही यह तेल जिन बच्चों के लिए आया है उन बच्चों को कौन सा तेल उपयोग किया जा रहा है यह जांच का विषय बना है आला अधिकारी से स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की मीडिया कर्मियों को बुलाकर दिखाया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल पोषाहार विभाग द्वारा जारी खाद्य तेल को मार्केट में बेचने पर प्रतिबंध होने के बावजूद खुलेआम बेचा जा रहा है इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने मांग की।




