Latestजरा हट केमेला समाचार
महंत बजरंग मुनि ने कहा-भाजपा सरकार की नजर में शहीद आजाद का कोई महत्व नहीं ?

इलाहाबाद। आज अनुराग दर्शन से चर्चा करते महंत बजरंगमुनि उदासीन ने कहा कि भाजपा सरकार की नजर में चंद्रशेखर आजाद का शायद कोई महत्व नहीं।

तभी तो वह आज तक उनके अन्त्येष्टि स्थल पर आजाद की एक प्रतिमा तक स्थापित नहीं करा सकी।

बजरंग मुनि ने कहा कि नई नई प्रतिमाएं बनवाकर युवाओ को लुभाने में भाजपा को विश्वास है या फिर सच मे भाजपा शहीद आजाद का सम्मान करना चाहती है। अगर हाँ तो उनसे जुड़े हुए स्थलों को सर्व प्रथम सुरक्षित करे।

बजरंग मुनि ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ महात्मा ग़ांधी ने ही राष्ट्र के लिए बलिदान दिया है? या भाजपा सरकार की नजर में आजाद जी का भी तनिक मात्र भी सहयोग है?
अगर हा तो ग़ांधी व आजाद जी के अंत्योष्टि स्थल की स्थिति भी समान होनी चाहिए । किन्तु दुख यह कि भाजपा आजाद के नाम का प्रयोग कर के युवाओं का वोट बैंक बनाना चाहती है।



