देश

ईद की नमाज़ पढ़ कर लौट रहे युवक की प्रतिबन्धित मंझे से कटी गरदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खुलदाबाद थानातंर्गत नूरउल्लाह रोड़ मोड़ पर मोटर साईकिल से फूलपूर शाहापूर गाँव से ईद की नमाज़ पढ़कर करैली अपने घर वापिस लौट रहे सपा महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन के 21 वर्षी पुत्र मोहम्मद अब्बास हुसैन का गला रेत गया।लगभग तीन सेन्टीमीटर तक गला रेतने से तीर्वगति से रक्तस्राव होने लगा साथ मे बाईक पर मौजूद दोस्त सौरभ उन्हे लेकर प्राईवेट हास्पिटल भागे वहाँ से उनहे नाज़रेथ रेफर किया लेकिन नाजरेथ हास्पिटल ने भर्ति करने मे असमर्थता जताई तो फौरन दोस्त उसे लेकर स्वरुपरानी पहुँचे।जहाँ डाक्टरों ने अब्बास के गहरे घाव और रक्तस्राव रोकने को नौ टांके लगाए।खबर मिलते ही सपा महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन और तमाम सपाईयों का अस्पताल मे जमावड़ा लग गया।बढती भीड़ को देखते हुए डाक्टर्स से जल्दी जल्दी टांका लगाने और कोई ज़्यादा गम्भीर हालत न देखते हुए घर वापिस भेज दिया।

Related Articles

Back to top button