इलाहाबाद समाचार

आखिरी जुमा: शुक्र के सजदे के साथ हजारों लोगों ने मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआ

इलाहाबाद। जुम्मतुलविदा यानी आखरी जुमे पर चक ज़ीरो रोड स्थित शिया जामा मस्जिद में हज़ारों लोगों ने इमामे जुमा वल जमात मौलाना हसन रज़ा ज़ैदी की क़यादत में अलवेदा की नमाज़ अदा की।

चक जामा मस्जिद से मानसरोवर चौराहे तक मस्जिद इन्तेज़ामिया कमेटी ने पण्डाल के साथ फर्श का इन्तेज़ाम कर रखा था।पुलिस प्रशासन सुबहा से नमाज़ के रास्ते को बन्द कर सुरक्षा मे मुस्तैद रहे।

मौलाना हसन रज़ा ज़ैदी ने नमाज़ से पहले अपने खुतबे मे जहां फज़ीलत बयान की वहीं आतंकवाद और दहशतगर्दी की कड़े शब्दों में मज़्म्मत (निंदा)की।

कहा इसलाम अमन का पैग़ाम देता है लेकिन कुछ इसलाम का चोंगा ओढ़े लोग रसूल के बताए मार्ग यानी मज़हबे इसलाम को बदनाम कर रहे हैं।

इस पाक महीने मे भी बेगुनाहों का खून बहा कर आलमे इनसानियत को दाग़दार बनाने से भी गुरेज़ नही कर रहे हैं।ऐसे लोग इसलाम परस्त न हो कर यज़ीदयत के पैरोकार की भूमिका मे हैं जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

नमाज़ के बाद हज़ारों लोगों ने मुल्क मे अमन चैन व भाईचारे की दूआ मांगी और जाने अनजाने हुए गुनाह के लिए तौबा की।उम्मुल बनीन सोसाइटी के महा सचिव सै०मो०अस्करी ,विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने ज़िला प्रशासन, नगर निगम,बिजली विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button