शहर उत्तरी मे साईकिल की रफ्तार बढ़ाने को साठ सदस्यों को दि गई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश मे २०२२ में होने वाले विधान सभा चुनाव मे बूथ प्रबन्धन बेहतर बना कर प्रयागराज की शहर उत्तरी विधान सभा सीट पर समाजवादी परचम लहराने को वरिष्ठ नेताओं,पूर्व सासंद,पूर्व विधायक,एम एल सी सहित कद्दावर नेताओं की उपस्थिती में शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव ने महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के अनुमोदन से लगभग साठ सदस्यों को पदभार सौंपा।एक गेस्ट हाऊस मे वरिष्ठ नेताओं के सम्मान समारोह के साथ शहर उत्तरी विधान सभा कमेटी मे उन्तिस सदस्यों के साथ ३० वार्ड अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे हुए सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एम एल सी डॉ०मानसिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को खरगोश (भाजपा) को हराने के लिए कछूआ बन कर आगे बढ़ने की सलाह दी।नगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे नवनियुकत पदाधिकारीयों का कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,सन्दीप पटेल,धर्मराज पटेल,पंधारी यादव,विनोद चन्द्र द्वबे,पप्पूलाल निषाद,विजय वैश्य,महेन्द्र निषाद,मोईन हबीबी,दिनेश यादव,संदीप यादव,रवीन्द्र यादव,विनय कुशवाहा,मीरा निषाद,मो०ग़ौस,अभिमन्यु सिंह पटेल,नन्द लाल निषाद आदि नेताओं ने फूल माला पहनाते हुए नियुक्ति पत्र सौंप कर अभिनन्दन किया और २०२२ मे शहर उत्तरी विधान सभा मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने को अभी से कमर कसने की नसीहत दी।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के आनुसार शहर उत्तरी विधान सभा मे कुल मिलाकर लगभग साठ सदस्यों की भारी भरकम कमेटी की घोषणा की गई।विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव ने जयशंकर रावत तथा मो०हसीब को उपाध्यक्ष तो राजेश कुमार उर्फ पप्पू पासी को महासचिव बनाया।जय सिंह यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए।सुमित यादव,अभिषेक पाण्डेय,अखिल यादव,रफी अहमद,राजेन्द्र कुमार,रवि सिंह यादव,रामू निषाद,सौरव यादव,मनोज श्रीवास्तव,अरविन्द द्वबे,भोला यादव,जिज्ञांशु यादव,धीरु गौड़,अर्शिया बानो,रितेश प्रजापति,पुष्पेन्द्र सिंह यादव को सचिव बना कर सभी जातियों को समाहित कर शहर उत्तरी का क़िला फतहा करने के समीकरण बनाने की भरसक कोशिश की।आरिफ अहमद,संजीव नेब,योगेश पटेल,प्रकाश यादव,आशीष कुमार यादव लल्ला,सुमित कुमार चौधरी,रजत यादव को कार्यकारीणी सदस्य के रुप मे शहर उत्तरी टीम मे शामिल किया गया।



