Latest

ट्रेवल पीकॉक मैगज़ीन के लिए लांच कवर गर्ल बनी तृप्ति डिमर

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तृप्ति डिमरी ने साल 2017 में फिल्म पोस्टर बॉयज के साथ अपना डेब्यू किया था लेकिन उन्हें असली पहचान उनकी फिल्म बुलबुल से मिली जो पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके लुक और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ हर जगह हुई। तृप्ति अब बनी ट्रेवल पीकॉक मैगजीन की लॉन्च कवर गर्ल। कवर पेज शेयर करते हुए तृप्ति ने लिखा, और यह हुआ। ट्रेवल पीकॉक मैगज़ीन के लांच कवर की कवर गर्ल। इस पेज पर तृप्ति बेहद खूबसूरत लग रही है .

तृप्ति जिन्हे उनकी फिल्म लैला मजनू के लिए ऑडियंस और क्रिटिक दोनों का प्यार मिला था अब धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी का हिस्सा है। यह कंपनी करण जौहर ने नए आर्टिस्ट को बढ़ावा देने के लिए शुरू की है। साल की शुरुआत में करण ने खुद तृप्ति को कंपनी का पहला आर्टिस्ट बताते हुए इंट्रोड्यूस किया था।
वर्कफ्रंट पर, तृप्ति अब फिल्म कला में नजर आएंगी जो एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपनी माँ के प्यार को पाना चाहती है। यह कहानी बेहद ही खूबसूरत है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसमें तृप्ति, बाबिल खान और स्वास्तिका मुखर्जी नजर आएंगे। फिल्म को अन्विता दत्त डायरेक्ट कर रही है और इसको अनुष्का शर्मा की क्लीन स्लेट फ़्िलंज़ ने प्रोड्यूस किया है।इसके साथ साथ वह धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म का हिस्सा है जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। वह रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का भी हिस्सा है जिसे संदीप रेड्डी वंगा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button