रानी रेवती देवी में भविष्य की राहें और हमारा चयन” इस विषय पर छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर प्रयागराज के प्रांगण में आज “भविष्य की राहें और हमारा चयन” इस विषय पर इस वर्ष विद्यालय में अध्ययनरत द्वादश के छात्र छात्राओं तथा पूर्व में द्वादश के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्र नायब तहसीलदार फतेहपुर रविंद्र श्याम मिश्रा, चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीश कुशवाहा , चीफ इंजीनियर एचसीएल प्रशांत पांडे , इनपैनल अधिवक्ता हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी प्रतीक त्यागी ने अपने अनुभव छात्र-छात्राओं से साझा किए तथा आगामी राह आसान बनाने के लिए प्रेरित किया l इस काउंसलिंग कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जितने भी काउंसलर को विद्यालय ने बुलाया था वह सभी यहां के पूर्व छात्र थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने किया इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी पेश करते हुए कहा कि हमें अपनी राह चुनना होगा हम किस राह पर चलना चाहते हैं उसके लिए आज हमने यहां से पढ़े हुए छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है निश्चित रूप से आप इनकी बातें सुनकर ,इनका परिश्रम देखकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अग्रसर होंगे l इसके बाद विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने अपने सुमधुर आवाज में एक प्रेरक गीत “इतनी शक्ति हमें देना दाता ,मन का विश्वास कमजोर हो ना” प्रस्तुत करके मंत्रमुग्ध कर दिया l
उद्बोधन के क्रम में सर्वप्रथम प्रशांत पांडे ने कहा कि आप लोग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आइए काफी बड़ा स्कोप है । करोड़ों का पैकेज कंपनियां दे रही हैं । आप आईआईटी निकालिए यूपीटीयू निकालिए आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। छात्र छात्राओं ने अपने मन की शंकाओं को प्रश्नों के माध्यम से दूर किया। तत्पश्चात अनीश कुशवाहा ने कॉमर्स के छात्र छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा की कॉमर्स के क्षेत्र में भी बहुत बड़ी मांग है। बैंकिंग सेवाओं के अलावा आप सब चार्टर्ड अकाउंटेंट बन कर घर की आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। हमारे अंदर जीत होनी चाहिए ,लगन होनी चाहिए। उस लगन के द्वारा हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं हमें अपना लक्ष्य लिख कर रखना चाहिए। तब हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उसके बाद रविंद्र मिश्र ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप किसी भी फील्ड में जॉब करना चाहते हैं उसके लिए आपको दृढ़ संकल्प होने की आवश्यकता है अध्ययन हमारा नियमित जारी रहना चाहिए हमें अपने विषय की तैयारी पर पूर्ण फोकस करना होगा। तब हम सिविल सर्विसेज की परीक्षा अच्छे अंको से पास कर पाएंगे । और जब भी हम इन परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो जाएं तो हमें हताश नहीं होना। हमें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते रहना है हमें अपने विषय पर कमांड रखना होगा। अंत में प्रतीक त्यागी ने हमारे छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए बताया की एलएलबी करके आप अधिवक्ता बन सकते हैं । न्यायाधीश की परीक्षा में भी बैठ सकते हैं इस देश में कैरियर काउंसलिंग की महती आवश्यकता है। क्योंकि हमारे छात्र भैया बहन 12वीं के बाद असमंजस में पड़ जाते हैं कि हमें करना क्या है। लेकिन हमें अपनी मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है कोई भी क्षेत्र हो उसमें ईमानदारी से काम करने पर समाज अपनी आंखों पर बिठाता है। अतिथियों का परिचय सत्य प्रकाश पांडे ने अपने बहुत ही सुंदर एवं चुटीले अंदाज में कराया ,आभार ज्ञापन शिवजी राय ने एवं कार्यक्रम का कुशल एवं सधा हुआ संचालन मान सिंह यादव ने किया l कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र मिश्रा जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे, आनंद कुमार, अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला अवधेश कुमार ,सुनील कुमार दीपक दयाल, विभु श्रीवास्तव अभिषेक शर्मा, शैलेश यादव कुंदन सिंह ,अभिषेक शुक्ला प्रभात शर्मा ,रिचा गोस्वामी, दीक्षा पांडे ,पायल जायसवाल, किरण सिंह ,वंशराज सिंह, विद्यासागर गुप्ता, विनय कुमार यादव एवं प्रवीण त्रिपाठी का सहयोग सराहनीय रहा l


