Latest

प्रयागराज के नए डीएम संजय खत्री

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आप को बता संजय खत्री साल 2010 के आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। संजय खत्री आईएएस में सेलेक्शन से पहले संजय नई दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी करते थे। और कोचिंग क्लास करते थे। इसी दौरान विजय लक्ष्मी भी वहीं आईएएस की तैयारी करती थीं।

संजय खत्री साल 2010 के आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं

अक्सर इन दोनों की मुलाकात वहां हो जाया करती थी लेकिन उनकी दोस्ती नहीं हो सकी। इस बीच, संजय खत्री का आईएएस में सेलेक्शन हो गया। वो ट्रेनिंग पर चले गए। विजय लक्ष्मी का सेलेक्शन नहीं हुआ तो वो अपने पैतृक शहर गाजीपुर वापस लौट आईं। मगर, नियति को इन दोनों को मिलाना था। लिहाजा, किसी शिकायत को लेकर जब विजय लक्ष्मी गाजीपुर के डीएम संजय कुमार खत्री से मिलने पहुंचीं तो दोनों की यादें ताजा हो गईं। इसके बाद कुछ दिनों तक दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। बाद में दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया। इस बीच संजय का तबादला रायबरेली डीएम के तौर पर हो गया। अब 19 नवंबर को यूपी निकाय चुनावों के बीच रायबरेली डीएम संजय ने नई दिल्ली में एक सादे समारोह में विजय लक्ष्मी से शादी कर ली। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के अलावा चंद बाराती ही मौजूद थे। संजय की कार्यशैली काफी तेज और तर्रार सूत्र बताते हैं प्रयागराज में इनके तैनाती से अधूरे रुके हुए कार्य सरकारी पूरे होने की आशा है।

Related Articles

Back to top button