Latest

2022 चुनाव में प्रशिक्षित सेना उतारेगी कांग्रेस

प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने भरी हुंकार

(अनुराग शुक्ला ) चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव/ प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रशिक्षण शिविर में कहा कि 2022 में कांग्रेस की प्रशिक्षित सेना चुनाव में उतरकर सभी दलों को जवाब देगी। दो लाख प्रशिक्षित सेना का निर्माण कर ग्राम कमेटी गठित कर भारत महासम्पर्क अभियान से गांव-गांव में जाकर खेत-खलिहान बेरोजगारों से भेंटकर समस्याओं की जानकारी लेंगी। शनिवार को सीतापुर स्थित श्रीजी होटल में हुए प्रशिक्षण में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने वर्चुअल में कहा कि तीस साल से कांग्रेस का झंडा लेकर चलने वाले नये लोगों को पुराने कांग्रेसियों के साथ चलना होगा। 2022 के चुनाव के लिए नये संगठन को खडाकर टीम भावना से काम करना होगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस महासेना सौ दिन में 700 कैम्प कर दो लाख प्रशिक्षित कांग्रेसी तैयार करेगी। प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की देखरेख में जिले के 47 न्याय पंचायतों में जिला कांग्रेस के 23 पदाधिकारी व फं्रटलों के अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैम्प आज सवेरे दस बजे से शुरु होकर शाम पांच बजे तक चला।
तीन सत्र में आयोजित प्रशिक्षण में तीनों अलग-अलग दस लोगों को अपने साथ जोडेंगे। वोटर लिस्ट की जांचकर दो प्रशिक्षित पोलिंग एजेंट बनाये जायेंगे। प्रशिक्षण शिविर न्यू अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप नरवाल ने बताया कि 1971 में गरीबी हटाओ का नारा देकर इन्दिरा गांधी ने पूरे विश्व का ध्यान खींचकर नया आन्दोलन खडा किया था। प्रदेश महासचिव पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि 2022 के महासमर में उतरने को प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेसी संकल्प लेकर विकल्प का नारा देकर सड़क पर उतर चुकी है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव पुष्पेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, कांग्रेस नेत्री रंजना बरातीलाल पाण्डेय समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे। प्रशिक्षण की शुरुवात में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर वन्देमातरम गाया गया।

Related Articles

Back to top button