नरेंद्र त्यागी बने डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एशोसिएशन के जिला सचिव

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खेलो के महत्त को देखते हुए खेलो में अधिक से अधिक प्रतिभाओ को आगे लाने व उनको अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एशोसिएशन द्वारा शाहजहाँपुर डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक संघ का गठन किया गया है उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एशोसिएशन (UPOA) के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने मनोनयन पत्र सौपते हुए नरमू सचिव नरेंद्र त्यागी को सचिव जसमीत साहनी को अध्यक्ष व विनय गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक करते हुए सचिव नरेंद्र त्यागी को डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक संघ के विस्तार की जिम्मेदारी दी है नरेंद्र त्यागी ने महासचिव आनंदेश्वर पांडेय जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह शाहजहाँपुर के खिलाड़ियों के लिए जीजान लगा देंगे शाहजहाँपुर के खिलाड़ी ओलम्पिक में हिस्सा लें व मैडल जीते यह उनका सपना है इसके लिए हर सम्भव प्रयास करँगे जल्द संघ का विस्तार किया जाएगा व खेलो में रुचि रखने वाले सामाजिक लोगो को संघठन में जिम्मेदारी दी जाएगी।



