Latest

राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह का धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मदिवस

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह का जन्माष्टमी वाले दिन धूमधाम से जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर सिरसा बाजार स्थित शिवगंगा गेस्ट हाउस में तेजी से तैयारी की जा रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा का कहना है कि बरांव रियासत के राज्य सभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह का जन्म जन्माष्टमी के दिन हुआ, इसलिए जमुनापार के लोग बड़े धूमधाम के साथ इस दिन उनका जन्मदिवस मनाते हैं। इसे लेकर रविवार से ही तैयारी तेज कर दी गई है। गेस्ट हाउस को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। सिरसा बाजार और आसपास के इलाकों में बैनर लगवाए जा रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आठ बार विधायक और दो बार चुने गए हैं सांसद रेवती रमण सिंह आठ बार करछना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। कई बार वे मंत्री भी बन चुके हैं। दो बार इलाहाबाद संसदीय सीट से वे सांसद चुने गए हैं। वर्तमान में वे राज्यसभा सदस्य हैं। करछना विधानसभा सीट से उनके पुत्र उज्जवल रमण सिंह विधायक हैं। राज्य सभा सदस्य रेवती रमण सिंह बड़े नेताओं में शुमार हैं। वे सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं।उन्होंने कहा कि 1974 में जीते तो पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Related Articles

Back to top button