इलाहाबाद समाचार

ग्रामीणों की पिटाई से ऑटो चालक की मौत के बाद भड़का आक्रोश पुलिस पर पथराव

इलाहाबाद। खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहरैचा गांव निवासी जगजाहिर सिंह उम्र 45 वर्ष विक्रम लेकर नारी बारी से खीरी के पास खपटिहा गांव में एक्सीडेंट करके भागने का प्रयास कर रहे थे जिसमें गांव वालों ने पकड़ कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया ।

खीरी पुलिस ने मामला शांत करा कर चालक जगजाहिर सिंह को घर भिजवा दिया लेकिन घर पहुंचने के एक घंटा बाद जगजाहिर सिंह की मौत हो गई।

जिसमें उनके परिजन एवं खीरी लेडियारी मार्ग को जाम कर दिया। में 100 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने पुलिस वालों पर पथराव कर दिया एवं लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया ।

पथराव में 100 नंबर के एक दरोगा को काफी चोटें आई और उनकी सर्विस रिवाल्वर भी गायब हो गई।

मौके पर पहुंची कई थानों के फोर्स सीओ में जा SP जमुना पार SSP इलाहाबाद और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के प्रयास में चक्का जाम हटाया गया अब यहां शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button