इलाहाबाद समाचार

48 घण्टे से बूंद बूंद पानी को तरस रहे लोग, पार्षद ने खड़े किए हाथ

इलाहाबाद। मधवापुर के वार्ड संख्या 16 के सावित्री पार्क की बगल गली में पड़ रही SEVER LINE के कारण, पेयजल संकट से लोग पिछले 48 घण्टों से जूझ रहे हैं।


दरअसल यहां कार्य कर रहे कर्मचारियों से टूटी पेयजल पाइप लाइन और उसे दुरुस्त करने के बजाये, जस का तस छोड़ कर के चले जाने से यह स्थिति बनी। मोहल्ले के 20 से 25 घरों में बूूूद बूंद बूंद पानी को लोग तरशते रहे।

खास बात यह है कि पार्षद श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव को जानकारी होने के बाद भी कोई अता-पता नही, उन्होंने मामले से झाड़ा पल्ला एवं फ़ोन पर हुई बात-चीत में जो बातें कही उन्होंने उसको सुन के मोहल्ले के तमाम लोग हुए नाराज हो गए। पार्षद ने  टैंकर की व्यवस्था कराना भी उचित नही समझा।  जब उन्हें बताया गया तो

उनका कहना था कि मधवापुर में पार्षद नही बल्कि उनके पति कार्य देख रहे है, अब यह कहां तक उचित है जनता ही बता सकती है।

लोगों का कहना है कि  समस्याओं पर उनका कोई नियंत्रण नही हो पा रहा है। न तो सफाई व्यवस्था सही है और न ही बिजली और अब पेयजल संकट पर भी  पार्षद ने अपने हाथ खड़े कर दिए। जनता बेचारी बेबस है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button